फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गणतंत्र दिवस को लेकर हुई फाइनल रिहर्सल

Sat, 24 Jan 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी09: हरियाणवी गीत पर अपनी प्रस्तुति देते हुए छात्राएं। संवाद।
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे की नई अनाजमंडी में 26 जनवरी को मनाए जाने वाले समारोह को लेकर शनिवार को फाइनल रिहर्सल किया गया। इस रिहर्सल में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

रिहर्सल के दौरान पुलिस बल, एनसीसी, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की टुकड़ियों ने परेड की प्रस्तुति दी। परेड में शामिल जवानों और छात्रों ने अनुशासन, तालमेल और जोश के साथ कदमताल करते हुए सलामी दी। इसके साथ ही कस्बे के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रस्तुत की जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रिहर्सल की।
छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, समूह गायन और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच सज्जा, ध्वनि व्यवस्था और बैठने की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें