सफीदों। पुरानी अनाजमंडी में युवकों के दो गुटों के बीच हुए झगड़े में दो युवक घायल हो गए। दोनों ने अपनी-अपनी शिकायतों पर एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एक पक्ष के तीन तथा दूसरे पक्ष के पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
आदर्श कॉलोनी निवासी हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 16 जुलाई शाम को बाइक पर अपने साथी साहिल के साथ सब्जीमंडी जा रहा था। पुरानी अनाज मंडी के गेट के पास सागर, अमन तथा रिंकू ने उसके साथ मारपीट की। वहीं पुलिस को दी शिकायत में दूसरे पक्ष के अमन ने कहा कि उसके साथ हिमांशु, साहिल, गोलू, पोलू तथा गौरव ने उसके साथ मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार करने के भी आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर एक पक्ष के सागर, अमन, रिंकू तथा दूसरे पक्ष के हिमांशु, साहिल, पोलू, गोली व गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।