फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आदेश के तीन दिन बाद भी पीएचसी नगूरां नहीं पहुंची महिला कर्मी

Thu, 28 Nov 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिलिवरी हट मामले में अमलीजामा पहनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने करीब तीन दिन पूर्व एक हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) महिला कर्मचारी (वार्ड सर्वेंट) की अलेवा सीएचसी से डेपुटेशन रद्द कर नगूरां पीएचसी में जॉइन करने के आदेश दिए थे, लेकिन तीन दिन बाद भी महिला कर्मचारी नगूरां पीएचसी में नहीं पहुंची। हालांकि, पंचायत ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा पीएचसी में डिलिवरी हट को सुचारु रूप से चालू रखने को लेकर नए रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए पंचायत ने विधायक से लेकर सीएम तक मिलने का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन

नगूरां पीएचसी स्थित डिलिवरी हट में डिलिवरी का आंकड़ा शून्य पाए जाने पर सिविल सर्जन डाॅ. गोपाल गोयल ने पंचायत की मांग पर पीएचसी में तैनात नर्सिंग स्टाफ व एसएमओ की बैठक ली थी। इसमें स्टाफ से डिलिवरी मामले में हर पहलू पर बात की और मामले को लेकर डिलिवरी हट में डिलिवरी का आंकड़ा बढाने के निर्देश दिए थे। इसी दौरान नगूरां पीएचसी से कई माह पूर्व अलेवा सीएचसी पर डेपुटेशन पर गई महिला कर्मचारी (वार्ड सर्वेंट) की भी डेपुटेशन रद्द कर नगूरां पीएचसी में जॉइन करने के आदेश दिए थे, लेकिन सीएमओ की तरफ से तीन दिन पूर्व दिए आदेशों के बाद भी महिला कर्मचारी ने अभी तक नगूरां पीएचसी में जॉइन नहीं किया है। इसको लेकर पंचायत जल्द ही स्थानीय विधायक तथा प्रदेश के सीएम से मिलेगी।
सीएम तथा विधायक से मिलेंगे जल्द
नगूरां गांव के सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप ने बताया कि नगूरां व आसपास गांवों के लोगों को नगूरां पीएचसी में डिलिवरी जैसी सुविधाएं मिलें। इसके लिए पहले भी सिविल सर्जन के अलावा उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन पीएचसी में तैनात स्टाफ मामले को लेकर गंभीर नहीं है। इसके लिए जल्द सीएम तथा स्थानीय विधायक से मिलकर स्थाई समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। मामले को लेकर कर्मचारी ही सिविल सर्जन के आदेश नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जनतीन दिन पूर्व सीएमओ की तरफ से नगूरां पीएचसी से अलेवा सीएचसी में डेपूटेशन पर गई एक महिला कर्मी की डेपूटेशन रद्द कर नगूरां पीएचसी में ज्वाइन करने के आदेश दिए थे। लेकिन अभी तक उक्त महिला कर्मी ने नगूरां पीएचसी में ज्वाइन नहीं किया है। इससे डिलिवरी बाधित होनी स्वाभाविक है।
विज्ञापन

- डॉ. राम, प्रभारी पीएचसी नगूरां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें