14जेएनडी13: मेडल दिखाती हुई विजेता खिलाड़ी। स्रोत संस्थान
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने हरियाणा खेलो इंडिया गेम्स में रजत पदक जीता। छात्राओं ने यह मेडल रस्साकसी में जीता। दमन में पांच से दस जनवरी तक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में छात्रा अंजू व स्वीटी और मुस्कान शामिल रहीं।
प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि बेटियों ने पदक जीतकर न केवल हरियाणा बल्कि महाविद्यालय का नाम भी रोशन किया है। शारीरिक शिक्षा विभाग की इंचार्ज नीलम और डॉ. मीना ने भी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद