30जेएनडी37: प्रतिभा खोज कार्यक्रम में बनाई गई पेटिंग दिखाते हुए छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
जींद। राजकीय महिला महाविद्यालय में टैलेंट सर्च प्रतियोगिता 2026-27 के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पेंटिंग और फोटोग्राफी से लेकर भाषण, काव्य, एकल अभिनय, क्विज और गायन तक छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में कई छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर पहला स्थान हासिल किया।
ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग में वैष्णवी प्रथम, स्नेहा द्वितीय और शिवानी तृतीय रही। फोटोग्राफी में नैंसी ने पहला, अनुष्का ने दूसरा और काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, सुप्रिया द्वितीय और ईशानी तृतीय रहीं। काव्य संगोष्ठी में शिवानी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हिमांशु दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। एकल अभिनय में पलक प्रथम, कोमल द्वितीय और संजू तृतीय रहीं।
क्विज में खुशी ने बाजी मारी, रश्मि दूसरे और नैंसी तीसरे स्थान पर रहीं। गायन प्रतियोगिता में पायल प्रथम, प्रियंका द्वितीय और संजू तृतीय रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह ने प्रतियोगिताओं का अवलोकन कर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देती हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी से आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। कार्यक्रम सांस्कृतिक समिति के संयोजक रवि कुमार के मार्गदर्शन और प्रभारी डॉ. राजेश बूरा के समन्वय में हुआ। इस दौरान निर्णायक मंडल के सदस्य और महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।