फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नुक्कड़ नाटक में छात्राओं ने सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो 30जेएनडी17-रानी तालाब पर नुक्कड़ कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्राएं। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के संगीत गायन, सांस्कृतिक एवं लोक प्रशासन विभाग की ओर से बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत रानी तालाब के पार्किंग स्थल पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नमो सेवा- अनकही कहानियां विषय पर आधारित नाटक में महाविद्यालय की आठ छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रस्तुति दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। प्रस्तुति में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान योजना समेत विभिन्न योजनाओं के उद्देश्य और आम लोगों को मिलने वाले लाभों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने संवाद, अभिनय और प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने तथा पात्र होने पर उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। नाटक के दौरान मौजूद दर्शकों ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना की। नाटक की संयोजिका के रूप में डॉ. क्यूटी और डॉ. रचना दलाल ने भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें