फोटो 11जेएनडी22-शहर में रैली निकालते हुए हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राएं। स्रोत संस्थान
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रमों की शृंखला के तहत बुधवार को छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त कानूनी सहायता और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन संयोजिका डॉ. पिंकी के नेतृत्व में किया गया। रैली के दौरान छात्राओं ने नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में कानूनी जागरूकता और विधिक साक्षरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद