फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: इनर व्हील क्लब में छात्राओं ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां, मेहंदी लगाकर पहनाई हरी चूड़ियां

विज्ञापन
16जेएनडी24: आयोजित कार्यक्रम में मौजूद क्लब की महिलाएं। स्रोत: क्लब
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। इनर व्हील क्लब जींद यूनाइटेड की ओर से अल्पाइन डे बोर्डिंग स्कूल में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण का संकल्प लिया गया। विद्यालय की प्राचार्य नैंसी बत्रा ने क्लब की सदस्यों का स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने क्लब सदस्यों के हाथों पर सुंदर मेहंदी लगाई और हरी चूड़ियां पहनाईं। विद्यालय परिसर में लगा झूला भी कार्यक्रम के दौरान आकर्षण का केंद्र रहा। क्लब सदस्यों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कॉपी, पेन और मिठाइयां वितरित कीं। उपहार मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। क्लब सदस्यों ने विद्यार्थियों को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। क्लब अध्यक्षा मंजू मानव ने बच्चों, शिक्षकों और उपस्थित लोगों को तीज व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नीना गेरा, रेनू जैन, अंजना रेढू, कविता आहूजा, सुमन बत्रा, हिमानी गुप्ता और मीरा अरोड़ा सहित क्लब सदस्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें