फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वतंत्रता दिवस पर मन की गुलामी से मुक्ति का दिया संदेश

विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी01-ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में हुए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मौजूद बच्चे और
विज्ञापन

विज्ञापन
जींद। स्वतंत्रता दिवस पर ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सर्कल इंचार्ज बीके विजय दीदी और बीके विजय ने स्वतंत्रता दिवस के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश को बाहरी गुलामी से आजादी मिल चुकी है, लेकिन मनुष्य आज भी क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या और नशे जैसी बुराइयों के बंधन में जकड़ा हुआ है। वास्तविक स्वतंत्रता तभी है, जब व्यक्ति इन विकारों से मुक्त होकर श्रेष्ठ संस्कार अपनाए। उन्होंने कहा कि परमपिता शिव वर्तमान संगम युग में मानव आत्माओं को विकारों से मुक्ति का मार्ग दिखा रहे हैं। कार्यक्रम में दस करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया। बीके विपिन ने उपस्थित लोगों को विकारों से मुक्ति की प्रतिज्ञा दिलाई। बच्चों ने देशभक्ति और संस्कारों से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भाई-बहनों ने कविताओं के माध्यम से विचार रखे। अंत में ध्यान कराया गया और प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें