फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नशा मुक्ति को लेकर छात्राओं और प्राध्यापिकाओं ने ली शपथ

विज्ञापन
फोटो 27जेएनडी25-सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति अभियान में हुए कार्यक्रम में मौजूद स्टाफ औ - फोटो : ट्रामा सेेंटर में जमीन पर पड़े युवक को अंदर ले जाने की परिजन से बोलता स्टाफ। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय के सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रेडक्रॉस सेल की प्रभारी डॉ. अनीता छाबड़ा के नेतृत्व में छात्राओं और प्राध्यापिकाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। शपथ के दौरान सभी ने भारत को नशामुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया। उन्होंने आसपास के गांव, शहर और मोहल्ले में किसी व्यक्ति के नशे की गिरफ्त में होने पर उसे समझाने तथा नशा मुक्ति केंद्र की मदद से नशा छुड़वाने का प्रयास करने की बात कही। रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. अनीता छाबड़ा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और देश के चहुंमुखी विकास की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। युवाओं में ऊर्जा और उत्साह होता है, इसलिए उन्हें अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए। प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान और सेवा संकल्प अभियान की प्रभारी डॉ. शालू सचदेवा ने कहा कि नशा समाज के सामने बड़ी समस्या बनकर खड़ा है। नशा मनुष्य नहीं करता, बल्कि धीरे-धीरे नशा ही मनुष्य को खोखला कर देता है। इससे बचने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होने की जरूरत है। कार्यक्रम में मधु शर्मा, रुकमणी सैनी, निशा, गीता बनवाला, कांता जागलान, मूर्ति, शालू गर्ग मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें