फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कन्या भ्रूण हत्या महापाप और गिरता लिंगानुपात चिंता का विषय

Sun, 10 May 2026 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी16: ग्रामीणों को जागरूक करते ब्लॉक एजुकेटर महेंद्र सिंह। स्रोत स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी के अंतर्गत गांव पड़ाना में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान और स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर आयोजित सभा की अध्यक्षता ब्लॉक एजुकेटर महेंद्र सिंह और स्वास्थ्य सुपरवाइजर तेजवीर सिंह ने की। यहां महेंद्र सिंह ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या महापाप है और गिरता लिंगानुपात समाज के लिए चिंता का विषय।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं इसलिए उन्हें शिक्षित कर बड़ा अफसर बनने का अवसर प्रदान करें। स्वास्थ्य सुपरवाइजर तेजवीर सिंह ने बताया कि 14 वर्ष की किशोरियों के लिए यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में रामबाण है। उन्होंने अभिभावकों से बिना किसी डर के अपनी बेटियों का टीकाकरण करवाने का आह्वान किया।
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्करों ने ग्रामीणों को बेटा-बेटी में भेदभाव न करने और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। अंत में बताया गया कि लिंग जांच की सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाती है और उन्हें सरकार द्वारा पुरस्कृत भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें