फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चार टन बिजली तार चोरी की महिला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रामराय बस स्टैंड के पास बिजली सामान के गोदाम से करीब चार टन बिजली तार चोरी करने के मामले में बुधवार को सीआईए स्टाफ ने हांसी जिला के गांव गगनखेड़ी निवासी सीना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। महिला आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। मामले में अब तक सात महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। राजपुरा निवासी अनिल ने एफआईआर में बताया था कि रामराय बस स्टैंड के पास स्थित उनके बिजली सामान के गोदाम से करीब चार टन सिल्वर बिजली तार चोरी हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने तकनीकी जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में पहले छह महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान सीना निवासी गगनखेड़ी का नाम सामने आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें