फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: साफ-सफाई के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। साइकिल रैली में भाग लेते हुए। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। एसडी महिला महाविद्यालय सेवा संकल्प अभियान के तहत एनसीसी इकाई और शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत एक घंटा, एक साथ सामूहिक स्वच्छता अभियान, स्वच्छता जागरूकता रैली, फिट इंडिया खेल सत्र और साइकिल रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान की अध्यक्षता में हुआ। 15 हरियाणा बटालियन एनसीसी, जींद के निर्देशानुसार आयोजित स्वच्छता अभियान का नेतृत्व एएनओ डॉ. नयनदीप और एनसीसी ट्रेनर प्रीति ने किया। सुभाष चौक पर एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर आमजन को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। वहीं, फिट इंडिया खेल सत्र के तहत एनसीसी एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं के लिए खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें