13जेएनडी04: परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपते हुए छात्र। संवाद
जींद। किसान छात्र एकता संगठन ने मंगलवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक डॉ. निहाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि छात्रों को दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर के री-अपीयर के फार्म भरते समय सीआरएसयू साइट की तकनीकी खराबी के कारण समस्या आ रही है। अभिषेक ने बताया कि छात्र जब फार्म भरते हैं तो उनकी फीस तो कट जाती है, लेकिन पोर्टल पर दिखाई नहीं देती है। दोबारा फार्म भरने के निर्देश आ जाते हैं। इससे छात्र परेशान हो रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. निहाल सिंह ने कहा कि छात्र सीआरएस विश्वविद्यालय से जो उनकी फीस नहीं पहुंची है, उसका प्रूफ ले जाएं। एक-दो दिन के बाद दोबारा अपने फार्म भरें और बैंक में जाकर यह प्रूफ दिखाकर अपना फीस रिफंड करवा लें। इस अवसर पर वरुण, लोकेश, रवि, भूषण शर्मा मौजूद थे।
13जेएनडी04: परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपते हुए छात्र। संवाद