फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छेड़छाड़ से तंग आकर बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 27 Dec 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने छेड़छाड़ से परेशान होकर घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब युवती कमरे से बाहर नहीं आई, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने गांव के ही एक युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सदर थाना सफीदों को दी शिकायत में थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके भाई की बेटी बीए द्वितीय वर्ष में सफीदों के नजदीक एक कॉलेज में पढ़ती थी। रविवार सुबह 11 बजे वह कैथल एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चला गया। घर पर उनकी मां, भाभी और उनके बच्चे थे। शाम के समय उनकी भतीजी ने मां को बताया था कि गांव का ही मनीष उसे पिछले छह महीने से रास्ते में आते-जाते परेशान करता है। जब भी वह पशुबाड़े और कॉलेज जाती है तो उसका रास्ता रोककर फब्तियां कसता है। भतीजी उससे काफी तंग आ चुकी है, लेकिन आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
इसके बाद उनकी भतीजी अपने कमरे में चली गई। जब वह आया तो परिवार के लोगों ने सारी घटना के बारे में अवगत करवाया। भतीजी से इस मामले में बात करने के लिए उनके कमरे में गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसे खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से किसी तरह की आवाज नहीं आई। उसने खिड़की तोड़कर अंदर जाकर देखा तो उनकी भतीजी ने पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि छेड़छाड़ से ही परेशान होकर ही उनकी भतीजी ने आत्महत्या की है। सफीदों सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें