पुरानी मंडी में फायर बिग्रेड को जाने वाले रास्ते पर खुला सीवर का मेनहोल।
- फोटो : Jind
उचाना। पुरानी मंडी में फायर बिग्रेड की तरफ जाने वाली रास्ते के बीच में खुले सीवर के मैनहोल से हादसे का अंदेशा बना है। यहां पर बारिश के बाद पानी भर जाता है। इस रास्ते से वाहनों के अलावा लोग पैदल आते-जाते भी हैं।
मार्केट कमेटी के बिल्कुल पास यह मैनहोल खुला है। गौरव बंसल, सुनील बुडायन, गोदा करसिंधु ने कहा कि बारिश के बाद इस रास्ते पर पानी भर जाता है। यहां से लोग पैदल आते-जाते हैं। पानी भरने के बाद सीवर का खुला मैनहोल नहीं दिखने पर किसी की जान भी जा सकती है। तुरंत प्रभाव से मैनहोल पर ढक्कन रखवाया जाए, क्योंकि इन दिनों बारिश का मौसम है। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने कहा कि जेई से बात हो चुकी है। जल्द ही यहां पर सीवर के ऊपर ढक्कन रख दिया जाएगा।