फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की एक कालोनी में नाबालिग लड़क से तीन साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश कर उसे जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एक कालोनी की 17 वर्षीय नाबालिग ने 24 दिसंबर को महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी मां की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। उसके घर में छोटा भाई, दादा-दादी और उसका पिता रहता है। उसके पिता ने वर्ष 2020 उसे घर में अकेली पाकर दुष्कर्म कर दिया था। उसे इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसका पिता लगातार उसको अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। कई बार उसने परिजनों को अपने पिता की करतूत को बताने की भी कोशिश की, लेकिन उसके पिता उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा। उन्होंने 23 दिसंबर की रात को भी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अपनी मौसी को इस कुकृत्य के बारे में बताया और मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने के आरोप में पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एसआई प्रेम कुमारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी व्यक्ति को काबू कर अदालत में पेश किया, जहां अदालत के आदेश पर उसे जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें