फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शादी से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक खड़े ट्राले से टकराई, पिता की मौत

Sun, 02 Apr 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। शादी समारोह से लौट रहे पिता पुत्र की बाइक उझाना गांव के पास सड़क पर खड़े ट्राॅले से टकराने पर पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में फरैण कलां निवासी मृतक के भाई मनदीप ने बताया कि 31 मार्च की शाम को उसका भाई प्रदीप व प्रदीप का छोटा लड़का पंकज के साथ अलग बाइक पर गांव फरैण कलां से एक शादी समारोह से वापस खनौरी अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसका भाई प्रदीप व पंकज बाइक से उनसे आगे-आगे चल रहे थे। जब वह उझाना गांव के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े ट्राॅले में उसके भाई प्रदीप की बाइक की टक्कर हो गई। इसके बाद वह दोनों सड़क पर गिर गए। टक्कर लगने से दोनों को काफी चोटें आई। जहां से राहगीरों की सहायता से दोनों को नागरिक अस्पताल नरवाना लाया गया। जहां पर चिकित्सकों प्रदीप ने को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज को अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें