फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फतेहाबाद की इलिजा सोरा ने जीता स्वर्ण

Sun, 17 Nov 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी29: प्रतियोगिता का शुभांरभ करते मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना । रेलवे रोड स्थित आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को प्रदेशस्तरीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शिरकत की। खिलाड़ियो ने उनके सामने वुशू के तहत होने वाली तालू प्रतिभा का डेमो दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य स्कूल व समाज के प्रधान चंद्रकांत शर्मा ने की।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हर खिलाड़ी को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने वाले को कभी निराश नहीं होना चाहिए और जीतने वाले को कभी घमंड नहीं करना चाहिए। हारने वाले को जीतने के लिए और ज्यादा मेहनत करनी चाहिए। प्रदेश सरकार खेलों में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए बेहतर योजनाएं चला रही है। साथ ही इनाम की झड़ी लगा रही है। उन्होंने अपने निजी कोष से करीब एक लाख रुपये से ज्यादा की राशि एसोसिएशन को देने की घोषणा की।
जिला एम्योचोर वुशू एसोसिएशन के महासचिव विजय धीमान व वाइस प्रेसिडेंट जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 600 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों की एंट्री निशुल्क रखी गई। प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी 1 से 6 दिसंबर तक पंजाब के तरनतारन में होने वाली नेशनल स्तर की प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष चंद्रकांत आर्य, तेजपाल शर्मा, मोहन लाल गर्ग, सज्जन गर्ग, संजीव गर्ग, रोटरी क्लब के प्रधान शशिकांत गर्ग, वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया सीईओ सुशील अहमद, महासचिव अनिल विज, संघ उपाध्यक्ष राजीव डागर व राजेश मौजूद थे।
विज्ञापन

पहले दिन का परिणाम

गुशु इवेंट के ग्रुप ए में फतेहाबाद की इलिजा सोरा अजीश ने स्वर्ण, कैथल के गव्या ने रजत व यहीं की काशिवी ने कांस्य पदक जीता। ग्रुप बी में पंचकूला के जियानूर ने स्वर्ण, कैथल के सवोरा ने सिल्वर व पंचकूला की यशवी सिंह ने कांस्य पदक जीता। वुशू तालू के ग्रुप सी में कैथल के गव्या ने स्वर्ण, पंचकूला की समाया दत्त बिष्ट ने रजत व कैथल की काशिवी ने कांस्य पदक जीता।

16जेएनडी29: प्रतियोगिता का शुभांरभ करते मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद

16जेएनडी29: प्रतियोगिता का शुभांरभ करते मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें