फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे किसान : मा. बलबीर

विज्ञापन
24जेएनडी04: गांव-गांव जाकर किसानों को विरोध प्रदर्शन में शामिल करने के लिए पंपलेट देते हुए। संव
विज्ञापन
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का धरना 948 वें दिन भी लघु सचिवालय परिसर में अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह की अध्यक्षता में जारी रहा। रविवार को धरने पर किसानों ने छोटूराम की जयंती मनाई गई। मा. बलबीर ने बताया कि 26 नवंबर 2020 के किसान आंदोलन के दिल्ली कूच और राष्ट्रव्यापी मजदूर हड़ताल को 26 नवंबर के दिन चार वर्ष पूर्ण होने पर किसान केंद्र सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में पूरे देश में डीसी कार्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा की एक टीम राज्य कोषाध्यक्ष डिंपल, बलजिंद्र, फतेह सिंह सिंह, बलदेव सिंह, रामधारी, मास्टर चांद गांव ढाकल, हथो, गुरुथली, बेलरखा का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जींद में होने वाले विरोध प्रदर्शन में समस्त किसान संगठन अपनी अपनी पूरी ताकत लगाए हुए हैं, ताकि सरकार की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब तक किसान सड़क पर संघर्षरत रहेगा तब तक संसद बेलगाम नहीं हो सकती। क्योंकि लोक राज लोक लाज से चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें