फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीएपी को लेकर मारामारी से किसानों को आज मिलेगी राहत

Sun, 10 Nov 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। किसानों को अब डीएपी की किल्लत से छुटकारा मिलेगा। शनिवार को जिले में 42 हजार बैग डीएपी के पहुंचे हैं। इनको आवश्यकता के अनुसार सभी खंडों में सप्लाई किया जाएगा, ताकि किसानों को जरूरत के अनुसार मिल सके। पिछले कई दिनों से जिले में डीएपी को लेकर ज्यादा किल्लत बनी थी। अब इससे कुछ हद तक छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


जिले में किसानों को डीएपी के लगभग पांच लाख बैग की जरूरत है। जरूरत के अनुसार फिलहाल किसानों को डीएपी नहीं मिला। अब तक जिले में दो लाख 74 हजार बैग अब तक वितरित हुए हैं। इनके अलावा 42 हजार बैग शनिवार को पहुंचे। अभी तक आवश्यकता के अनुसार जिले में खाद की ज्यादा कमी है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार आगामी सप्ताह में जिले में फिर से डीएपी की सप्लाई होगी।
कृषि विभाग के गुणवत्ता नियंत्रक नरेंद्रपाल ने बताया कि किसान धैर्य से काम लें। किसान डीएपी को जरूरत के अनुसार ही लें। एक साथ स्टॉक न करें। प्रत्येक किसान को जरूरत के अनुसार डीएपी उपलब्ध करवाया जाएगा। किसानों की मांग के अनुसार विभाग ने डीएपी की मांग भेजी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें