फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कल मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस कुरुक्षेत्र में जुटेंगे किसान

विज्ञापन
03जेएनडी11-लघु सचिवालय में चल रहे धरने पर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
नरवाना(जींद)। सयुंक्त किसान मोर्चा का लघु सचिवालय में चल रहा धरना रविवार को 926वें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मा. बलबीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन को लेकर जारी नोटिफिकेशन के बाद किसानों के ऊपर एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन

साथ ही पराली प्रबंधन, डीएपी की समस्या, फसल उठान और खरीद से संबंधित किसानों की समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा पांच नवंबर को कुरुक्षेत्र के देवीलाल पार्क मेंं इकट्ठा होंगे और उसके बाद मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस पर पंचायत आयोजित की जाएगी। इस दौरान सरकार से जवाब तलब किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 नवबंर को संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में चेतावनी दिवस मनाते हुए बड़ी संख्या में किसान भागीदारी सुनिश्चित करेगी। धरने में शमशेर, जोधा सिंह, रामचंद्र दनौदा, दलबीर सच्चा खेड़ा, अलबेल फरैण, सतबीर खरल, डिंपल दनौदा, अनिता कर्मगढ़, रामप्यारी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें