फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 फरवरी को किसान फिर से दिल्ली कूच करेंगे : अभिमन्यु

Thu, 25 Jan 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी19: बैठक में भाग लेते किसान। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। किसान यूनियन की बैठक बुधवार को शादीपुर गांव में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य अभिमन्यु कोहाड़ की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की जो शर्तें आंदोलन शुरू करने के दौरान मानी थी, उनमें से एक पर भी काम नहीं किया गया। सरकार के रवैये को लेकर लगातार किसानों में रोष है। किसान एक बार फिर दिल्ली की ओर कूच करने के लिए तैयार हैं। किसानों की महापंचायत का आयोजन हिसार के नारनौंद में तीन फरवरी को किया जा रहा है। इससे पहले भी पूरे देशभर में किसानों की महापंचायत दिल्ली कूच को लेकर हो चुकी है। किसान इस बार पहले से भी ज्यादा संख्या में दिल्ली की ओर कूच करेंगे। सरकार ने न तो अभी तक एमएसपी पर कोई कानून बनाया है और न ही अन्य मांगों पर कोई चर्चा हुई है। सरकार लगातार किसानों को मारने पर तुली हुई है। लखीमपुर खीरी में मृत और घायल किसानों को कोई भी न्याय अभी तक नहीं मिल पाया है। सरकार के विरोध में किसान 13 फरवरी को पंजाब के किसानों के साथ मिलकर कूच में शामिल होंगे और सरकार से अपनी मांगे मनवाकर रहेंगे। इस अवसर पर नरेंद्र ढांडा, प्रदीप सिहाग, कुलदीप ढांडा, सुभाष पांचाल, ईश्वर ठाकुर मौजूद थे।

24जेएनडी19: बैठक में भाग लेते किसान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें