फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मांगों का समाधान न होने पर कंप्यूटर प्रोफेसनल्स ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 25 Jan 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी21-एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ ने बुधवार को एसडीएम अनिल दून को मुख्य प्रधान सचिव मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रेस प्रवक्ता राजेश श्योकंद ने बताया कि कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ ने पिछले काफी दिनों से संघर्षरत है, लेकिन हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ की उठाई गई मांगों का कोई समाधान नहीं हुआ। राजेश खुल्लर के साथ पिछली मीटिंग में रेडक्रॉस व डीआरडी के तुलनात्मक दिए जाने वाले लाभों का अध्ययन करने के उपरांत पुन:संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार की अध्यक्षता में भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ 19 जनवरी को हुई बैठक में लिए गए निर्णयों में डीआईटीएस के केंद्रीयकरण पद सर्जित तथा वेतनमान में बढ़ोतरी की मांग शामिल थी और राजेश खुल्लर ने डीआईटीएस की मांगों को लेकर प्राप्त की गई रिपोर्ट का अवलोकन करने के लिए बैठक का आश्वासन दिया गया था। अभी तक कोई बैठक नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द बैठक करके कर्मचारियों की मांगों का समाधान किया जाए। उनकी मांग है कि सरकार जो भी रेगुलाइजेशन की नीति लेकर आ रही है। उसमें डीआईटीएस के 2768 कर्मचारियों को शामिल किया जाए, ताकि कर्मचारियों को एक स्थायी रोजगार मिल सके। इस अवसर पर वरुण जेपी, पवन चहल, बलकार, विनोद शर्मा, संदीप बामल, नवीन ऐलनाबादी, कुलदीप पनिहारी, शिशपाल मौण, रोहताश शर्मा,, पुष्पा रानी मौजूद रहे।

24जेएनडी21-एसडीएम को ज्ञापन सौंपते कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें