फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों को उन्नत व संतुलित खेती के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सहकारी संस्था इफको की ओर से बुधवार को अलेवा क्षेत्र के नगूरां गांव में किसान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को उन्नत व संतुलित खेती, फसल पोषण और इफको के नवीन उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इफको के संजय पहल ने की जबकि मुख्य रूप से जींद मार्केट कमेटी के चेयरमैन मनीष गोयल बबलू ने शिरकत की।
विज्ञापन

अधिकारी सीसीबी हितेष भारद्वाज ने बताया कि वर्तमान समय में फसलों में फास्फोरस की पूर्ति के लिए इफको नैनो डीएपी चार एमएल प्रति लीटर पानी व नाइट्रोजन की पूर्ति के लिए इफको नैनो यूरिया चार एमएल प्रति लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करना चाहिए। सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए सागरिका तरल, नैनो जिंक व नैनो कॉपर 2.5 एमएल प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने से फसलों में बेहतर वृद्धि होती है।
उन्होंने कहा कि इससे फसलों में फूल व फल अधिक बनते हैं, बीमारियां कम लगती हैं, उपज बढ़ती है और मौसम में हो रहे बदलावों का असर भी कम पड़ता है।
इफको के संजय पहल ने किसानों को बीज की गुणवत्ता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अच्छी पैदावार के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज और संतुलित पोषण आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि खेती के साथ-साथ लघु उद्योग अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। साथ ही इफको की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इफको को होने वाला लाभ लाभांश के रूप में सदस्य सहकारी समितियों को प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर पैक्स चेयरमैन सतीश, रणबीर सिंह, दलीप, अंकित और नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें