फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पंजीकरण न होने से किसान परेशान एसडीएम ऑफिस पर जताया विरोध

विज्ञापन
22 सफीदों 3एसडीएम कार्यालय में पंजीकरण न होने पर विरोध प्रदर्शन करते हुए किसान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। फसल की सरकारी खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल सफीदों क्षेत्र के किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। मंगलवार को क्षेत्र के किसानों ने एसडीएम कार्यालय में पंजीकरण नहीं होने पर विरोध जताया।

किसानों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को ज्ञापन सौंपकर पंजीकरण की समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। पोर्टल को ग्रामीण स्तर पर सीएससी केंद्रों पर उपलब्ध कराने को कहा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि बुधवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उपमंडल परिसर में धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण के लिए 21 से 27 सितंबर तक का समय दिया गया है लेकिन सफीदों एसडीएम कार्यालय में ही व्यवस्था होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। इससे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें