फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआर धान नहीं खरीदने पर किसानों ने मार्केट कमेटी के कार्यालय में धान से भरी ट्रॉली घुसाई

विज्ञापन
धान खरीद की मांग को लेकर मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर खड़ा किया गया ट्रैक्टर। - फोटो : Jind
विज्ञापन
शहर की नई अनाज मंडी में पीआर धान की मंगलवार को खरीद नहीं होने के कारण गुस्साए किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के अंदर धान से भरे ट्रैक्टर और ट्रॉली को घुसा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव कोथ कलां के किसान हरदीप व नरेंद्र दोपहर में पीआर धान लेकर आए थे। धान में मनी की मात्रा अधिक बताकर बुधवार को सुखाकर खरीद करने की बात कही गई। किसान कमेटी सचिव संजीव कुमार जांगड़ा से मिले तो उन्होंने भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस पर निगम के क्वालिटी कंट्रोलर सुनील सोलंकी ने धान की नमी चेक की तो वह तय मानक के अनुसार 15 प्रतिशत मिली, लेकिन उन्होंने खरीद इंतजाम पूरे नहीं होने कारण धान खरीदने से मना कर दिया। इस पर तीनों किसान गुस्सा गए और धान बेचने की बात पर अड़ गए। लगभग साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक तीनों किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के गेट पर ट्रैक्टर अड़ाए रखा, जिससे मंडी का रास्ता बंद हो गया। मार्केट कमेटी कार्यालय में किसानों का हंगामा देखकर वहां पर मौजूद आढ़ती, व्यापारी और मार्केट कमेटी सचिव संजीव जांगड़ा ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया। इसके अलावा सूचना मिलने पर रोहतक रोड चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गी। मार्केट कमेटी सचिव संजीव जांगड़ा के समझाने पर किसान मान गए। किसानों को बुधवार को उनका धान खरीदने का आश्वासन दिया गया। सचिव ने बताया की धान में नमी की मात्रा होने के कारण नहीं खरीदा गया। बुधवार को धान को सुखाकर खरीद िलया जाएगा।
संबंधित खरीद एजेंसियों को धान खरीद के निर्देश जारी
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि एफसीआई के अधिकारियों को किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्देश जारी क दिया गया है। जल्द ही किसानों का धान खरीद लिया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी में खरीद शुरू होने के दूसरे दिन भी बहुत कम मात्रा में पहुंचा धान
शहर की अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू हो गई है, लेकिन दूसरे दिन 480 क्विंटल ही धान मंडी में पहुंचा। पहले दिन 910 क्विंटल धान खरीदा गया था। आढ़ती भी धान खरीद के लिए इंतजार कर रहे हैं। शहर की अनाज मंडी में व्यापारियों ने सोमवार को 1509 धान 910 क्विंटल खरीदा था। दूसरे दिन धान अधिक आने की संभावना थी, लेकिन कम आया।
हाथ और कंबाइन की कटाई में 150-200 रुपये का अंतर
मंडी में आने वाले धान की 1509 वैरायटी के धान की हाथ और कंबाइन की कटवाई के भाव में भी अंतर है। हाथ से कटने वाले धान का भाव 2200 रुपये के आसपास है तो कंबाइन से काटे गए धान का दो हजार के आसपास है। कंबाइन से काटे गए धान में मनी होने के कारण वजनदार होता है। हाथ से काटा गया धान सूखा होता है। यही कारण है कि किसान को ज्यादा भाव मिलता है।

धान की खरीद नहीं होने पर जाम लगाने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें