जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि सरकार की योजनाओं का फायदा लेने के लिए किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। कृषि विभाग द्वारा पोर्टल मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल चलाया जा रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी करना चाहिए। सरकार की योजनाओं के साथ-साथ फसल की उपज को अनाजमंडी में बेचने में सुविधा इत्यादि का लाभ भी ले सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए निकटतम कृषि कार्यालय एवं अपने गांव से संबंधित कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।