फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों ने महापंचायत में जाने से पहले सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 15 Mar 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 14 मार्च को दिल्ली में हुई किसान महापंचायत के लिए जिले से काफी किसान गए। रात को काफी किसान यहां के गुरुद्वारा तेगबहादुर में रुके थे, जो सुबह 6 बजे ट्रेन से रवाना हुए। काफी किसान बस से भी गए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पर तैनात रही।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य आजाद पालवां के नेतृत्व में लगभग 100 किसान रात को यहां के गुरुद्वारा में रुके हुए थे। सुबह किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग पूरी करने की बात कही। वीरवार सुबह नरवाना, उचाना, जुलाना के रेलवे स्टेशनों से भी काफी किसान ट्रेन से दिल्ली गए। जुलाना से भी किसानों का एक जत्था दिल्ली गया।
नरवाना से 150 किसान गए
नरवाना रेलवे स्टेशन से सुबह 8 बजे अखिल भारतीय किसान सभा के प्रांतीय प्रधान बलबीर सिंह गुरुसर की अध्यक्षता में 150 किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। यह लोग कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर गए। बलबीर सिंह ने कहा कि उनके साथ एक छोटा जत्था महिलाओं का भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें