फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों ने बैंक के सामने किया प्रदर्शन

Wed, 07 Jan 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी23: बैंक के बाहर प्रदशर्न करते हुए किसान नेता व किसान। स्रोत किसान।
विज्ञापन
नरवाना। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने एचडीएफसी बैंक के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव इस्माइलपुर के किसान जोगिंदर ने 57 कनाल 10 मरले भूमि का फसल बीमा पंजीकरण कराया था, जिसकी पूरी राशि एचडीएफसी बैंक द्वारा काट ली गई लेकिन बीमा पॉलिसी केवल 3 कनाल भूमि की ही जारी की गई। किसान सभा के पदाधिकारियों ने इसे किसान के साथ सरासर धोखाधड़ी करार दिया और कहा कि बैंक व संबंधित एजेंसियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
धरने के दौरान किसानों ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। धरना समाप्त होने के बाद बैंक मैनेजर मौके पर पहुंचे और किसान सभा के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और किसान को पूरा बीमा दिलवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए मास्टर बलबीर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने वेनेजुएला के खिलाफ अमरीकी कार्रवाई और वहां के राष्ट्रपति तथा उनकी पत्नी के कथित अपहरण को लेकर भाजपा सरकार के रुख की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की प्रतिक्रिया कायरतापूर्ण है और यह राष्ट्रों की स्वतंत्रता व संप्रभुता के पक्ष में भारत की पारंपरिक नीति के विपरीत है।

उन्होंने विदेश मंत्रालय के बयान को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि केवल चिंता जताना पर्याप्त नहीं है बल्कि संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन की खुलकर निंदा होनी चाहिए थी। मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि ब्रिक्स देशों ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ने अमरीकी हमले की स्पष्ट शब्दों में भर्त्सना की है, जबकि भारत का रुख अमरीका-परस्त दिखाई देता है। किसान सभा ने मांग की कि केंद्र सरकार अपने इस शर्मनाक रुख को छोड़े और वेनेजुएला में अमरीकी हस्तक्षेप का खुलकर विरोध करे। धरने में किसान सभा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें