फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लघु सचिवालय में किसानों का धरना जारी, बोले- वादे पूरे करे सरकार

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। धरने पर बैठे किसान। स्रोत किसान
विज्ञापन
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों का धरना सोमवार को 1560वें दिन भी जारी रहा। लघु सचिवालय में आयोजित धरने की अध्यक्षता बलदेव सिंह मोर ने की, जबकि नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

मास्टर बलबीर सिंह ने केंद्र सरकार पर किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया था लेकिन मौजूदा हालात में किसान बढ़ती लागत और घटती आमदनी के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि डीजल के लगातार बढ़ते दाम और उर्वरकों पर सब्सिडी में कटौती के कारण खेती की लागत में लगातार इजाफा हो रहा है। सरकार की नीतियों से किसान परेशान हैं और उसकी कथनी व करनी में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। आरोप लगाया कि सरकार किसानों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

मास्टर बलबीर सिंह ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बल प्रयोग किए जाने की भी निंदा की। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव किसान सभाओं को मजबूत करें और अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़कर आंदोलन को व्यापक बनाएं। धरने के दौरान बलदेव सिंह ढाकल, सतबीर चोपड़ा, सतबीर फौजी, सतबीर खरक, हवा सिंह, रत्न सिंह चोपड़ा और चंद्रभान सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें