07जेएनडी26-नरवाना तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे किसान। संवाद
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा का धरना सोमवार को नरवाना तहसील कार्यालय परिसर में लगातार 1175वें दिन भी जारी रहा। मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि आने वाले समय में किसानों की परेशानियां और अधिक बढ़ सकती हैं।
उन्होंने कहा कि यदि बिजली निगम ने प्रीपेड मीटर लगाए तो ट्यूबवेल और सबमर्सिबल चलाना भी मुश्किल हो जाएगा, जिससे सिंचाई पर असर पड़ेगा। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय विधायक को भी कई बार ज्ञापन सौंपा गया, फिर भी वे धरना स्थल के पास से ऐसे गुजर जाते हैं, जैसे उन्हें किसानों की कोई चिंता ही न हो।
किसान नेताओं ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब किसानों और मजदूरों को एकजुट होकर लड़ना होगा। इस मौके पर मांगे राम, बदन सिंह, बलजिंदर, निहाल सिंह गुरुसर, गंगा सिंह, रतन सिंह, इंद्र, सतबीर, चंद्रभान और प्रताप भी मौजूद रहे। संवाद