फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नूंह में शांति बहाली के लिए जाएंगे किसान संगठन

Thu, 03 Aug 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
किसान नेता आजाद पालवां।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। उचाना में पिछले काफी दिनों से चल रहे धरने के संयोजक एवं संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य आजाद पालवां ने कहा कि नूंह में जल्द ही शांति बहाली के लिए किसानों का प्रतिनिधिमंडल जाएगा। इसके लिए एक-दो दिन में बैठक करके निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद नूंह के लिए कूच किया जाएगा।
आजाद पालवां ने कहा कि नूंह में जो हिंसा हुई है, वह सरकार की सोची-समझी साजिश के तहत हुई है। पूरे देश में हरियाणा की भाईचारे के रूप में मिसाल दी जाती है। भाजपा सरकार अब इस भाईचारे को खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान किसी भी सूरत में प्रदेश में भाईचारा खत्म नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मुसलमान भी हमारे भाई हैं। उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की किसी न्यायाधीश से निष्पक्ष जांच करवाई जाए, ताकि जो असली दोषी हैं, उनको सजा मिल सके। सरकार इस प्रदेश में भी भाईचारे को खत्म करना चाहती है। यह किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें