फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पौली गांव के किसानों ने पराली प्रबंधन को बनाया रोजगार का जरिया

विज्ञापन
11 जुलाना 04: मीनू शर्मा।
विज्ञापन
जुलाना। पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के बीच जुलाना क्षेत्र के पौली गांव के किसानों ने मिसाल पेश की है। जिस पराली को कभी किसान खेतों से छुटकारा पाने के लिए जला देते थे, अब वही उनकी कमाई का जरिया बन गई है।
विज्ञापन

किसान पराली को खेतों में जलाने के बजाय एकत्रित कर राजस्थान भेज रहे हैं, जहां इसका इस्तेमाल पशु चारे के रूप में किया जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ गांव के अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।
कुलबीर ने बताया कि गांव में पराली की कीमत 6 हजार रुपये प्रति एकड़ तक मिल रही है। वहीं, कुछ स्थानों पर यह भाव 8 हजार रुपये प्रति एकड़ तक पहुंच गया है। पराली को काटकर करीब 600 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा जा रहा है। इससे किसानों को प्रति एकड़ लगभग 5 से 7 हजार रुपये तक का आर्थिक फायदा हो रहा है। पहले किसान पराली को खेत से हटाने के लिए परेशान रहते थे लेकिन अब इसकी बिक्री से उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो रही है।
विज्ञापन

किसान पराली को काटकर एकत्रित करते हैं और फिर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से राजस्थान भेजते हैं। वहां पशुपालक इसे चारे के रूप में इस्तेमाल करते हैं। पराली की मांग बढ़ने से किसानों को इसका अच्छा मूल्य मिल रहा है। खास बात यह है कि इस पूरे काम में गांव के श्रमिकों को भी रोजगार मिल रहा है। पराली की कटाई, एकत्रीकरण, लोडिंग और ढुलाई के लिए मजदूरों की आवश्यकता पड़ती है।
पराली नहीं जलाने से मिट्टी की सेहत भी सुरक्षित
पराली जलाने से वातावरण में धुआं फैलता है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं, खेतों में आग लगाने से मिट्टी के उपयोगी सूक्ष्म जीवों और पोषक तत्वों को नुकसान पहुंचता है। किसानों द्वारा पराली को एकत्रित कर बेचने से खेतों में आग लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिलती है।
सरकार किसानों को दे आर्थिक सहायता
समाजसेवी डॉ. योगेश नांदल ने कहा कि सरकार को पराली बेचने वाले किसानों को आर्थिक सहायता देनी चाहिए ताकि अधिक से अधिक किसान इस दिशा में आगे आएं। जो किसान पराली जलाने के बजाय उसका उपयोग कर रहे हैं वे पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलने पर दूसरे गांवों के किसान भी इस मॉडल को अपना सकते हैं। गतौली गांव के नरेश ढांडा ने कहा कि पराली जलाने से बचना सराहनीय कदम है। इससे किसानों को दोहरा लाभ मिल रहा है। एक तरफ उनकी आमदनी बढ़ रही है तो दूसरी तरफ पर्यावरण भी सुरक्षित रह रहा है।
गांव के अन्य लोगों को भी रोजगार मिल रहा
मार्केट कमेटी जुलाना की चेयरमैन मीनू शर्मा ने बताया कि पराली को काटकर बेचने से किसानों को प्रति एकड़ करीब 5 से 6 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। इससे गांव के अन्य लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। पराली की कटाई से लेकर उसे एकत्रित करने और ढुलाई तक के कार्य में श्रमिकों की जरूरत पड़ती है। इस प्रकार पराली अब किसानों के लिए अतिरिक्त आय का साधन बनने के साथ ग्रामीण रोजगार को भी बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन


11 जुलाना 01: पौली गांव में पराली एकत्रित करते किसान। संवाद
11 जुलाना 02: डॉ योगेश नांदल।
11 जुलाना 03: नरेश ढांडा किसान।
11 जुलाना 04: मीनू शर्मा।

11 जुलाना 04: मीनू शर्मा।

11 जुलाना 04: मीनू शर्मा।

11 जुलाना 04: मीनू शर्मा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें