फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शुगर मिल चलाने की मांग को लेकर एमडी से मिले किसान

विज्ञापन
04जेएनडी29: शुगर मील में एमडी प्रवीन तहलान को ज्ञापन सौंपते हुए किसान। स्रोत : किसान
विज्ञापन
जींद। गन्ना उत्पादक किसानों ने वीरवार को शुगर मिल एमडी को ज्ञापन सौंप कर 11 दिसंबर से शुगर मिल चलाने और बड़े ब्रेकर हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दस दिसंबर को गन्ने से भरी ट्रॉलियां लेकर किसान शुगर मिल में पहुंच जाएंगे। अगर मिल नहीं चला तो वह विरोध करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद एमडी प्रवीण तहलान ने किसानों की मांग को लेकर आश्वासन दिया है। जय किसान दी शुगर केन कॉपरेटिव मल्टीपर्पज सोसाइटी के आह्वान पर किसान व भाकियू कार्यकर्ता शुगर मील में एमडी से मिले। किसानों ने कहा कि लेबर खेतों में लगी हुई है। शुगर मिल को 11 दिसंबर से शुरू किया जाए ताकि आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।
नरवाना रोड पर बड़े ब्रेकर बने हुए हैं। किसानों की दिक्कत को देखते हुए उन्हें हटाया जाना चाहिए। इस अवसर पर अजमेर लोहान, रामराजी ढुल, बिंद्र नंबरदार समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें