फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद नहीं होने पर किसानों ने गेट पर जड़ा ताला की नारेबाजी

विज्ञापन
मंडी गेट पर लगा ताला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में पडी किसानों की धान की खरीद नहीं होने से परेशान किसानों ने शनिवार दोपहर अनाज मंडी के गेट पर ताला जड़कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों व मिलरों की आपसी मिलीभगत के कारण सरकारी एजेसियां धान की खरीद करने में आनाकानी करती है। तालाबंदी की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी और तहसीलदार अजय कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन किसान धान की फसल की खरीद शुरू करने की मांग पर अडे रहे। संजीव ढाकल, किताबा लोधर, विक्रम दनोदा, काला, धीरा सहित कई किसानों ने कहा कि वह सात दिनों से मंडी में धान की फसल लिए बैठे है लेकिन अब तक कोई खरीद नहीं की। किसानों ने बताया कि फसल पूरी तरह से सुखी है फिर भी अधिकारियों की मिलीभगत के कारण एजेंसी खरीद नहीं कर रही। किसानों ने कहा कि खरीद नहीं होने के कारण मंडी में अब धान डालने के लिए कोई जगह नहीं है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों ने कहा कि एक तरफ तो सरकार अपने आपको किसानों की हितैषी बताती है और दूसरी तरफ यहां सीजन में उनकी धान खरीदने के लिए कोई नहीं आता। किसानों ने चेतावनी दी की अगर खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान सडक़ों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। मंडी के प्रधान जयदेव बंसल ने कहा कि धान की खरीद को लेकर किसान परेशान है। कई बार अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी है।
विज्ञापन

नरवाना की मंडी में एफसीआई एजेंसी खरीद शुरू करती है। जिसके पास स्थान की कमी है। धान की फसल की खरीद किसी अन्य एजेंसी से करवाकर जल्द ही किसानों की समस्या को दूर किया जाएगा। एफसीआई के पास स्टाक रखने की जगह नहीं है। डीसी जींद से बात करके दूसरी एजेंसियों से खरीद शुरू करवाई जाएगी। -अजय कुमार, तहसीलदार नरवाना।

धान की खरीद नहीं होने से मंडी के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठे किसान।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें