फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की खरीद में आनाकानी करने पर किसानों ने मंडी के गेट पर जड़ा ताला

विज्ञापन
मंडी गेट पर ताला जड़कर रोष प्रकट करते किसान। - फोटो : Jind
विज्ञापन
मेला अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद में आनाकानी करने से खफा किसानों ने मंडी गेट पर ताला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि खरीद एजेंसी वेयर हाउस के अधिकारी कभी नमी ज्यादा बताकर तो कभी दाना टूटा हुआ बताकर तो कभी धान साफ नहीं होने की बात कहकर खरीद करने से मना कर रहे हैं। इससे तंग आकर किसानों ने मंडी के गेट पर ताला लगा दिया। सूचना पाकर तहसीलदार शिवचरण शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव जोगेंद्र सिंह, शहर थाना नरवाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक खरीद शुरू नहीं हो पाई थी और अधिकारी मौके पर बने हुए हैं। नरवाना अनाज मंडी में सोमवार को किसानों का धैर्य उस समय जवाब दे गया जब पीआर धान की खरीद करने पहुंचे वेयर हाउस के निरीक्षक ने धान खरीद में नमी ज्यादा, साफ नहीं होने, दाना टूटा हुआ होने की बात कहते हुए ढेरियों को छोड़ना शुरू कर दिया। इस पर किसान बिफर गए। शुरू में किसानों की वेयर हाउस निरीक्षक से कहासुनी हुई। फिर किसानों ने अनाज मंडी गेट पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का कहना था कि सरकार भाव निर्धारित कर चुकी है और खरीद भी शुरू कर चुकी है, लेकिन खरीद एजेंसियां खरीद नहीं रही है। लगभग 20 हजार क्विंटल धान मंडी में अटकी हुई है। अगर खरीद नहीं हुई तो मंडी में धान डालने को जगह नहीं बचेगी। तहसीलदार शिवचरण शर्मा व अन्य कर्मचारियों ने किसानों को मनाने की कोशिश की लेकिन किसान तुरंत प्रभाव से फसल खरीदने की मांग पर अड़े रहे।

मार्केट कमेटी सचिव से बहस करते किसान।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें