फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नेट हाउस प्रशिक्षण से किसानों को मिली आधुनिक खेती की सीख

Sun, 04 Jan 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी28: प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए। स्रोत केंद्र।
विज्ञापन
नरवाना। पंजाब नेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र सच्चा खेड़ा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय नेट हाउस (संरक्षित खेती) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शैक्षणिक भ्रमण के साथ सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 30 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान किसानों को नेट हाउस खेती की उपयोगिता, स्थापना की प्रक्रिया, लागत व सरकारी अनुदान, उपयुक्त फसल चयन, पौध रोपण, सिंचाई प्रणाली, तापमान व नमी प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा उत्पादों के विपणन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने बताया कि संरक्षित खेती से मौसम के प्रतिकूल प्रभावों से फसलों को बचाया जा सकता है और उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। कार्यक्रम के अंतिम दिन किसानों को हिसार जिले के गांव सुरेवाला में प्रगतिशील किसान दरवेश पातर के नेट हाउस फार्म का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन

यहां किसानों ने प्रत्यक्ष रूप से उन्नत तकनीकों को देखा और उनके सफल प्रयोगों को समझा। दरवेश पातर ने किसानों के सवालों के जवाब दिए और अपने अनुभव साझा किए। केंद्र के निदेशक हितेश कालरा ने कहा कि नेट हाउस खेती से कम क्षेत्र में अधिक उत्पादन लेकर किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए केंद्र का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें