फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों ने तीन घंटे बंद रखा मार्केट कमेटी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नई अनाज मंडी नरवाना में संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर चल रहा धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता सुभाष बड़नपुर ने की।
विज्ञापन

किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय को तीन घंटे बंद रखा। मा. बलबीर सिंह, जोगिंद्र सिंह, बलवान सिंह उझाना, सत्यवान, सुरेश और सतबीर खरल ने सरकार पर बेरुखी, तानाशाही रवैये और जनविरोधी नीतियां अपनाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसानों और आम जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे लोगों में भारी रोष है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए जनता की एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहें और सरकार की नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें