फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नहरी पानी के लिए किसान 7 साल से काट रहे चक्कर

Tue, 02 Jul 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ईगराह गांव का किसान खेत में नहरी पानी लगवाने की मांग को लेकर सात वर्ष से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

एक बार फिर से पानी को लेकर उसने सोमवार को ग्रामीणों के साथ मिलकर डीसी के नाम लघु सचिवालय में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ईगराह निवासी किसान चंद्रभान ने एसडीएम को दी शिकायत में बताया कि उनका खेत जेडी 7 टेल पर था। जहां से उसके खेत की सिंचाई सही प्रकार से हो रही थी। गांव के कुछ लोगों ने अधिकारियों के साथ मिलकर उसका खेत ईगराह माइनर पर लगवा दिया। अब जेडी 7 से पानी आना बंद हो गया। उसने बताया कि खेत के पानी को वापस बदलवाने के लिए उसने विभाग के अधिकारियों से भी मिला पर सुनवाई नहीं हुई। चंद्रभाने डीसी से अपील की कि उसके खेत को दोबारा माइनर जेडी 7 से जोड़ा जाए। एसडीएम राकेश सैनी ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। ⹔
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें