अलेवा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को अलेवा क्षेत्र के किसानों द्वारा जींद-असंध हाइवे पर धर्मकांटे के समीप साइड में शांतिपूर्वक ट्रैक्टर मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पीएम का पुतला फूंका। इसकी अगुवाई किसान सभा के जिला कमेटी सदस्य प्रताप सिंह और पूर्व सरपंच रामदिया ने की। किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च के बाद केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चौक पर पीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारत से डबल्यूटीओ को मुक्त करने की मांग की।
किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपनी मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों के माध्यम से आंंसू गैस के गोले, पानी की बौछारें व रबर की गोलियां दागकर आवाज को दबाना चाहती है। किसान सरकार के ऐसे हथंकडों से घबराकर आंदोलन वापस नहीं लेंगे। किसानों द्वारा रखी मांगों को पूरा करने के बाद ही किसानों का आंदोलन समाप्त किया जाएगा।