फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर तालाबंदी कर जताया रोष

विज्ञापन
20जेएनडी24-मार्के कमेटी कार्यालय को ताला लगाते भाकियू पदाधिकारी। स्रोत किसान
विज्ञापन
जींद। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले सोमवार को अनाज मंडी सफीदों में किसानों ने फसल खरीद नियमों के विरोध में मार्केट कमेटी कार्यालय पर तालाबंदी की। इसके बाद तीन घंटे तक धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व भाकियू के हलका सफीदों अध्यक्ष नवीन मलिक ने किया। जयपाल लठवाल और कृष्ण ने कहा कि ये नियम किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। सरकार द्वारा अनिवार्य किए गए बायोमीट्रिक सत्यापन और ट्रैक्टर के साथ फसल की फोटो अपलोड करने जैसे नियम पूरी तरह अव्यावहारिक हैं।
उनका आरोप था कि इन प्रक्रियाओं के कारण मंडियों में किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है और फसल बेचने में अनावश्यक देरी हो रही है। किसानों ने कहा कि तकनीकी खामियों और नेटवर्क समस्याओं के चलते पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहे जिससे स्थिति और खराब हो रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल का भी विरोध किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इन अनावश्यक शर्तों को समाप्त नहीं किया और खरीद प्रक्रिया को सरल नहीं बनाया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें