फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का सहयोग अभियान की सबसे जरूरी कड़ी : एसडीएम

Tue, 18 Nov 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी16 : आग बुझवाते हुए एसडीएम जगदीश चंद्र। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
नरवाना। एसडीएम जगदीश चंद्र ने सोमवार को बेलरखा, उझाना, गढ़ी, दातासिंहवाला, रेवर, पदार्थ खेड़ा, डिंडोली, पीपलथा, खरल और हमीरगढ़ सहित करीब दर्जनभर धान उत्पादक गांवों के खेतों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है और किसानों का सहयोग इस अभियान की सबसे जरूरी कड़ी है।
विज्ञापन

एसडीएम ने चेतावनी दी कि धान की पराली जलाना किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे किसान जो अवशेषों में आग लगाने की कोशिश करते है, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। पराली जलाने से न सिर्फ कानून का उल्लंघन होता है बल्कि इससे जमीन की परत जलकर बंजर होती जाती है और भविष्य में फसल उत्पादन पर गंभीर असर पड़ता है।
धुएं के कारण वातावरण में प्रदूषण बढ़ने से आमजन और पशुधन में बीमारियों की आशंका तक बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों से अपील की कि गेहूं की बुवाई के लिए जल्दबाजी न करें और कृषि संयंत्रों की उपलब्धता के लिए धैर्य रखें। एसडीएम ने बताया कि अवशेष प्रबंधन हेतु आवश्यक मशीनरी विभागीय किसान सहायता केंद्रों पर उपलब्ध है जहां किसान सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

साथ ही सरकार द्वारा अवशेष प्रबंधन करने वाले किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि किसानों में पराली प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ रही है। उनके साथ अवशेष प्रबंधन जागरूकता अभियान से जुड़ी अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें