फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों ने नकली डीएपी खाद देने की कृषि विभाग को दी शिकायत

Sat, 11 Nov 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना क्षेत्र के किसान पिछले कई दिनों से खाद की कमी के साथ जबरदस्ती दवाइयां देने और नकली खाद की समस्या को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं। जिला प्रशासन और सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

भिवानी के जताई गांव निवासी किसान संदीप ने बताया कि वह जुलाना की नई अनाजमंडी से डीएपी खाद के 50 बैग लेकर गए थे। डीएपी खरीदने के साथ उन्हें दवाइयां भी दी गईं। आसपास के किसानों ने बताया कि जो खाद वह लेकर गए हैं, वह नकली है। दुकानदार खाद को ऊपर लेने के लिए तैयार नहीं है। किसान ने इसकी शिकायत कृषि विभाग को दी है। किसान छात्र एकता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुमित लाठर ने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों की अनदेखी कर रहा है। अगर जल्द से जल्द किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
किसानों ने खाद को नकली बताते हुए शिकायत की है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है और खाद की जांच की जाएगी। अगर खाद नकली पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रेणू, एडीओ कृषि विभाग जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें