फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों ने भैंस चोरी करते दो आरोपी पकड़े, दो फरार

Wed, 31 Jan 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। धर्मगढ़ बोहली गांव में डेरे से सोमवार की रात पशु चोरी कर रहे चोर गिरोह के दो लोगों को किसानों ने पकड़ लिया। जब वह डेरे में गया तो देखा कि वहां पर तैनात नौकर के हाथ-पांव बांधकर खाट पर डालने के साथ उसके ऊपर रजाई डाली गई थी। किसानों ने रस्सी खोलकर नौकर को मुक्त किया और मामले की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मलिकपुर गांव निवासी परमजीत उर्फ पम्मा तथा कमहेड़ा, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश निवासी नीतू के रूप में हुई है ।
विज्ञापन

धर्मगढ़ बोहली गांव निवासी किसान सतनाम सिंह अपने खेत के डेरे पर पशुओं को बंधवाकर नौकर पेशकार यादव को वहां छोड़कर घर चले गए। सोमवार रात करीब 10 बजे उनके पड़ोसी किसान ने फोन करके सूचना दी कि उसके डेरे पर टेंपो खड़ा है और कुछ व्यक्ति भी नजर आ रहे हैं। सतनाम सिंह अन्य किसानों को साथ लेकर डेरे पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर एक टेंपो खड़ा था। उसमें एक भैंस व कटड़ी लदी हुई थी। किसानों ने तुरंत दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। किसानों ने कमरे में जाकर देखा तो नौकर पेशकार यादव का हाथ-पैर बांधकर खाट पर डालने के बाद उसके मुंह पर रजाई डाली गई थी।
पेशकार यादव ने बताया कि कई लोग अचानक डेरे पर आए और उस पर हमला कर दिया। उसे कमरे के अंदर खाट पर डालकर रस्सी से बांध दिया। उस पर असलहा तानकर कहा कि अगर आवाज निकाली तो मार दिए जाओगे। उसके बाद किसानों ने सूचना डायल 112 को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए दोनों आरोपियों और टेपों को पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार सुबह कई गांवों के किसान सदर थाना सफीदों पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करके इस गिरोह का पर्दाफाश करने की मांग की।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि रात को उन्हें सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टेंपो को जब्त कर लिया था। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद

30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद

30जेएनडी25: सदर थाना में पहुंचा डेरे का मालिक व अन्य किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें