फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किसान 20 मार्च तक दर्ज करवा सकते हैं फसल खराबे की रिपोर्ट

Wed, 05 Mar 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि 20 फरवरी और एक मार्च को हुई बरसात और ओलावृष्टि के प्रभाव से जिन किसानों की रबी 2025 की फसलों में नुकसान हुआ है, ऐसे प्रभावित किसान फसल नुकसान की रिपोर्ट ई-क्षति पोर्टल पर 20 मार्च तक अपलोड कर सकते है, ताकि फसलों में हुए नुकसान का आकलन किया जा सके।
विज्ञापन


जिला में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से रबी की फसल को हुए नुकसान को लेकर क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसान रबी फसल के नुकसान की रिपोर्ट 20 मार्च तक दर्ज करा सकते हैं। डीसी ने बताया कि प्रभावित किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी शिकायत, नुकसान का अनुमान फोटो सहित पूरा विवरण तुरंत दर्ज करें। पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद ही संबंधित पटवारी व कानूनगो खेत में जाकर उसका भौतिक निरीक्षण करेंगे।



मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण जरूरी

ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए किसान को मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण कराना जरूरी हैं। नुकसान की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए किसान को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसान अनुभाग में जाकर क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करना अनिवार्य है। किसानों के भरे गए सभी किला खेत का विवरण फसल सहित अपने आप खुल जाएगा। किसान को केवल नुकसान का कारण और नुकसान का प्रतिशत भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें