फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों ने खानसर चौक पर लगाया जाम

Thu, 22 Feb 2024 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी36: जाम लगा रहे किसानों को सझाते हुए पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) के जाम के आह्वान पर सफीदों क्षेत्र के किसानों ने खानसर चौंक पर जाम लगाया। किसानों की संख्या कम होने की स्थिति में जाम कुछ ही मिनटों में समाप्त हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर खानसर चौक पर शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। वीरवार को किसान यूनियन के जिला प्रधान लीलू राम की अध्यक्षता में कुछ किसान नगर के खानसर चौक पर पहुंचे और सफीदों-पानीपत हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

किसानों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने किसानों को समझाया। उनके समझाने के बाद किसान वहां से उठ गए और मार्ग को बहाल कर दिया। जिला प्रधान लीलू राम ने कहा कि सरकार ने एमएसपी पर दिए गए आश्वासन को अब तक पूरा नहीं किया है। एमएसपी पर गारंटी सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर दिल्ली प्रदर्शन करने जा रहे पंजाब, हरियाणा के किसानों पर सरकार बल प्रयोग कर रही है। यह अनुचित है। उन्होंने कहा कि सरकार एमएसपी पर गारंटी दे। किसानों का कर्ज माफ करने सहित अन्य मांगों को पूरा करे। शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि किसान कुछ समय के लिए खानसर चौक पर बैठे थे और कुछ समय के बाद वे उठ गए। सफीदों-पानीपत मार्ग पुरी तरह से सुचारू हो चुका है।

22जेएनडी36: जाम लगा रहे किसानों को सझाते हुए पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें