फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों को सरसों के भाव एमएसपी से अधिक मिल रहे

Sat, 14 Mar 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी19: मंडी में आई सरसों की फसल। स्रोत किसान
विज्ञापन
जींद। सरसों की आवक के साथ प्राइवेट बोली पर सरसों के भाव एमएसपी से अधिक किसानों को मिल रहे है। सरकार ने सरसों का एमएसपी भाव 6200 रुपये प्रति क्विंटल तक किया है। 27 मार्च से सरसों की खरीद शुरू होनी है।
विज्ञापन

इन दिनों प्राइवेट बोली पर सरसों 6400 से 6545 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। सरसों के बढ़े भावों से सरसों की बिजाई करने वाले किसानों के चेहरे खिले हुए है। कुछ दिनों से बढ़ रहे भाव से किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भाव सरसों के बढ़ते रहेंगे।
मार्केट कमेटी सचिव योगेश ने कहा कि जो भाव इन दिनों मिल रहे है वो एमएसपी से अधिक मिल रहे हैं। किसानों को किसी तरह की परेशानी खरीद में नहीं आने दी जा रही है। मंडी में आते ही किसान की फसल बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें