जींद। मंडी में सरसों की आवक जारी है। किसानों को सरसों के भाव प्राइवेट खरीद पर एमएसपी से अधिक मिल रहे हैं।
विज्ञापन
6200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी भाव सरसों का तय किया है। इन दिनों किसानों को कम से कम 6100 रुपये प्रति क्विंटल तो अधिक से अधिक 6341 रुपये प्रति क्विंटल के भाव किसानों को मिल रहे है। एमएसपी से अधिक भाव मिलने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।
मार्केट कमेटी में दर्ज आंकड़ों के अनुसार अब तक 133 क्विंटल सरसों की आवक मंडी में हो चुकी है। बीते कुछ दिनों से आवक सरसों की जारी है। मार्केट कमेटी सचिव योगेश ने कहा कि किसानों की सरसों की फसल मंडी में आते ही बिना किसी परेशानी के बिक रही है। 6200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी है।
विज्ञापन
27 मार्च से सरकारी खरीद शुरू होनी है। इन दिनों भाव एमएसपी से भी अधिक सरसों के किसानों को मिल रहे है।