फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धान उठान न होने पर किसानों में रोष

विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। मेला मंडी में किसान संगठन का धरना जारी। स्रोत किसान।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। नई अनाज मंडी में धान उठान की धीमी गति और खरीद संबंधी समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का धरना मंगलवार को 37वें दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद मंडी की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा। धान का उठान नहीं होने से मंडी में जगह की कमी हो गई है और किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया। अध्यक्षता चंद्रभान दबलैन ने की, जबकि मंच संचालन निहाल सिंह गुरुसर ने किया। मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि मंडी की बदहाल व्यवस्था को लेकर बाजार कमेटी सचिव से लेकर एसडीएम, डीएम, डीसी और कृषि मंत्री तक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

मंडी में धान का उठान बेहद धीमी गति से हो रहा है। इसके चलते पूरी मंडी धान से अटी पड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में भ्रष्टाचार के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीद में मिसमैच से जुड़े मामले अब तक लंबित हैं। इसके चलते किसानों को अपनी धान 1600 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव पर बेचनी पड़ रही है, जबकि इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य दिलाने और मंडी की व्यवस्था सुधारने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके विपरीत है। धरने में किसानों ने लंबित मिसमैच मामलों का समाधान करने और धान का उठान तेज करवाने की मांग उठाई। मौके पर सतबीर खरल, सतबीर चोपड़ा, बलवान सिंह, रत्न सिंह चोपड़ा, महेंद्र सिंह, गंगा सिंह, इंद्र सिंह, सतपाल, हवा सिंह और बलदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें